शामली, जनवरी 30 -- शामली क्षेत्र के गांवों में वन विभाग की भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चल रहे मामले में गुरुवार को फिर से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बरनावी के साथ-साथ अब शिवनगर, अकबरपुर सुनैटी, बीबीपुर सहित अन्य गांवों के करीब 70 ग्रामीण परिवारों ने हलफनामा दाखिल कर मामले में पक्षकार बनाए जाने की मांग की है। इस पर न्यायाधिकरण ने सभी इच्छुक ग्रामीणों को चार फरवरी तक हलफनामे दाखिल करने की समय सीमा निर्धारित कर दी है। इसके बाद केवल दाखिल पक्षकारों की ही सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते 15 जनवरी को एनजीटी में सुनवाई के दौरान झिंझाना क्षेत्र के बरनावी गांव के ग्रामीणों ने अधिवक्ता के माध्यम से हलफनामा दाखिल कर स्वयं को पक्षकार बनाए जाने और सुनवाई का अवसर देने की मांग की थी। उस समय न्यायाधिकरण ने म...