इटावा औरैया, अगस्त 22 -- बकेवर। कस्बा लखना के ईकरी तिराहा स्थित लखना-चकरनगर मार्ग पर स्पेलर चक्की के पीछे एक टाल पर ट्रैक्टर से विशालकाय आम के पेड़ की लकड़ी पहुंचाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय टीम और लकड़ी ठेकेदार के बीच नोकझोंक भी हुई। वन विभाग ने प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ की लकड़ी के संबंध में वन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई शुरू की है। हालांकि, लकड़ी को कब्जे में नहीं लिया गया है। बताया गया कि डबामूसेपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित प्रजाति के आम के पेड़ को काटकर उसकी लकड़ी ट्रैक्टर से लखना स्थित टाल पर लाई गई थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अवैध कटान की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी की जांच की। विभाग ने पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने के मामले में संबंध...