भदोही, मई 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन स्तर से पौधरोपण करने का लक्ष्य जिले को मिल गया है। जुलाई माह से पौधरोपण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष वन विभाग को तीन लाख 36 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। प्रभागीय वनाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस वर्ष करीब 13 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें तीन लाख 36 हजार पौधे सिर्फ वन विभाग द्वारा रोपित किए जाएंगे। जबकि वन विभाग द्वारा नर्सरी में 16 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पौधे लगाने के लिए वन विभाग चयनित स्थानों पर गड्ढे खुदवाने लगा है, ताकि बरसात शुरू होते ही पौधरोपण का काम शुरू हो जाए। यह भी पढ़ें- बरसात में पौधरोपण को प्राथमिकता, प्रखंडों से मांगा गया लक्ष्य वन विभाग कार्यालय स्थित नर्सरी में करीब 16 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं।बताया क...