चंदौली, फरवरी 10 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी शिव शंकर के निर्देश पर सोमवार को चंद्रप्रभा रेंज सहित अन्य रेंजों की वन विभाग की टीम ने पहाड़ी क्षेत्र स्थित तलरा बस्ती में बड़ी कार्रवाई की। वन भूमि पर अवैध रूप से खेती कर किए गए 25 हेक्टेयर अतिक्रमण को राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस-पीएसी बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाकर वनभूमि को मुक्त कराया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। चंद्रप्रभा सेक्शन के मूसाखाड़ वन ब्लॉक, कंपार्टमेंट संख्या 16 ए अंतर्गत पुरानडीह गांव के तलरा बस्ती में पिछले कई वर्षों से आसपास के गांवों के लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर आवास बनाया था। इसके अलावा खेती की जा रही थी। मामले को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएफओ ने अतिक्रमित भूमि को ...