हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर रेंज के नंधौर ब्लॉक-1 आरक्षित क्षेत्र 0.3 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग ने कब्जा मुक्त कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस जमीन पर अतिक्रमण करने वाले हरीश चन्द्र पोखरिया को पूर्व में अतिक्रमण क्षेत्र खाली करने को कहा गया था। जिसके बाद बुधवार को डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर एसडीओ गणेश जोशी के नेतृत्व में वन अधिकारी-कर्मचारी व राजस्व व पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और शांतिपूर्ण तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र पर कब्जा लेकर वहां मिश्रित वन लगा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...