वन विभाग ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। वन और वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व को बताने के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग ने स्कूलों में मेरा बाघ मेरा विद्यालय अभियान चलाया है। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि हल्द्वानी वन प्रभाग के क्षेत्र से लगे 20 विद्यालयों का चयन किया गया है। सोमवार को लाखनमंडी, चोरगलिया, गोविंद ग्राम, कुंवरपुर स्थित सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व, मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्याओं व उनके हल को लेकर जानकारी दी गई। जंगलों को बचाने के लिए भी जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को बैग एवं ज्यामिति बॉक्स भी बांटे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.