देहरादून, अक्टूबर 2 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी वन प्रभाग ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली को वन प्रभाग कार्यालय से डीएफओ डीपी बलूनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालरोड होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई।रैली वन प्रभाग कार्यालय से शुरू होकर बालाहिसार, किंग्रेग, लाइब्रेरी, मालरोड, शहीद स्थल, इंद्रमणि बडोनी चौक, कुलड़ी होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत रायपुर रेंज, कैम्पटी, देवलसारी, सुमनक्यारी आदि क्षेत्रों में भी स्कूली छात्रों के सहयोग से जन जागरूकता रैलियां निकाली गईं और सफाई अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- वन्यजीव सुरक्षा के संद...