वन विभाग ने वन्य प्राणी सप्ताह पर निकाली प्रभातफेरी
लातेहार, अक्टूबर 2 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह वन विभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के मौके पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। फॉरेस्टर रजनीश सिंह,अखिलेश कुमार,श्रवण गुप्ता,अभिषेक एक्का के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। जो रेलवे कॉलोनी आदि का भ्रमण किया गया। प्रभातफेरी के माध्यम से वन्य प्राणियों की सुरक्षा करने का संदेश लोगों को दिया गया। फॉरेस्टरो ने कहा कि आठ अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान वन्य प्राणी और वन से संबंधित कई कार्यक्रम किये जाएंगे। वन कर्मियों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। यह भी पढ़ें- वन्य जीवों की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी: डीएफओ यह भी पढ़ें- पारसनाथ में वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन यह भी पढ़ें- Ranchi News: जागरुकता से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष कम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.