रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा। वन विभाग ने एक सप्ताह के लिए लकड़ी चिरान निकासी पर रोक लगा दी है साथ ही सभी टिंबर व्यवसाई को सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्टॉक रजिस्टर मेनटेन के निर्देश दिए है। टिंबर व्यवसायियों के इन नियमों का पालन पूरा करने के बाद ही निकासी खोली जाएगी। रेंज अधिकारी इन नियमों का पालन पूरा करने के बाद निरीक्षण करेंगे जिसके बाद ही निकासी खोली जाएगी।बताते चले कि 20 अप्रैल को सितारगंज में संदिग्ध सागौन के लठ्ठों से भरा ट्रक बरामद हुआ था जिसे पुलिस ने आरके ढाबा के पास घेराबंदी कर कब्जे में लिया था। पुलिस ने ट्रक को लकड़ी सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया था।जिसकी जांच रेंजर कैलाश गुणवंत ने शुरू की कर दी थी। प्रारंभिक जांच में लकड़ी खटीमा के टिंबर व्यवसायियों के टॉल से आना पता चला था।जिसके बाद डीएफओ पूर्वी तराई वन प्रभाग ने जांच के आदेश दि...