गाजीपुर, जनवरी 11 -- खानपुर। थानाक्षेत्र के नुरूद्दीनपुर में नहर किनारे सरसो के खेत में करीब बारह बारह फीट लंबा दो अजगर देखकर लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। वन के इंस्पेक्टर व गंगा प्रहरी सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए एक अजगर को पकड़ लिया। हालांकि दूसरा नहीं मिल पाया। गांव निवासी किसान निर्भय सिंह ने बताया कि सरसो की बुआई की है। उनकी फसल में नहर किनारे कुछ दिनों से सर्प की आवाज सुनायी दे रही थी। वन विभाग के दरोगा निशिकांत कुमार व गंगा प्रहरी रविकांत निषाद ने बताया कि एक अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.