सोनभद्र, अप्रैल 4 -- दुद्धी। बघाडू वन रेंज क्षेत्र के नगवा से होकर गुजर रही कनहर नदी से बालू का अवैध रूप से परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को शनिवार की सुबह वन विभाग ने पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी बघाड़ू सरिता गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को रेंज कार्यालय लाकर खड़ा कराते हुए वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...