अमरोहा, फरवरी 20 -- वन विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रतिबंधित लकड़ी से भरी ट्राली पकड़ ली। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक किसान ने गुरुवार को बिना अनुमति पिलखन का पेड़ काट लिया। सूचना पर वन कर्मी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लकड़ी को जब्त कर वाहन समेत रेंज कार्यालय ले आए। जानकारी पर भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई को किसानों का उत्पीड़न बताते हुए विरोध जताया। वन क्षेत्राधिकारी ने किसानों को समझाया कि पिलखन प्रतिबंधित प्रजाति में आता है, इसलिए नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है। रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी प्रतिबंधित प्रजाति की थी, जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा, गजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, बॉबी चाहल, सौबीर सिंह...