रुडकी, मार्च 23 -- वन विभाग की टीम ने अवैध शीशम की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गोवर्धनपुर वन चौकी प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्रतिबंधित लकड़ी पॉपुलर की लकड़ियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लक्सर वन रेंजर महेंद्र गिरि के नेतृत्व में टीम ने खानपुर यूपी बॉर्डर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.