सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र। वन प्रभाग सोनभद्र ने शनिवार को राबर्ट्सगंज के मरकरी गांव में संचालित एक अवैध आरा मशीन पकड़ा। विभाग ने मशीन को उखड़वाकर राबर्ट्सगंज रेंज कार्यालय लेकर सीज कर दिया। डीएफओ सोनभद्र आशुतोष जायसवाल ने बताया कि मरकरी गांव में अवैध रूप से आरा मशीन संचालन की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। शनिवार को मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मशीन, लकड़ी के बोटे बरामद किया गया। आरा मशीन को उखड़वाकर रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। वहीं बरामद लकड़ी के बोटा का आंकलन किया जा रहा है। इस मामले में संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.