गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत के मोचियाडीह गांव में संचालित दो अवैध आरा मिल में सोमवार को वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। बता दें कि गिरिडीह डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। डीएफओ के निर्देश पर प्रभारी वनपाल संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरा मिल में छापामारी की। छापामारी के क्रम में टीम ने दोनों आरा मिल से लगभग 70 हजार की लकड़ी और एक मशीन जब्त की है। टीम ने सभी सामान को जब्त करके अपने साथ बेंगाबाद ले गई। इस संबंध में प्रभारी वनपाल संदीप मिश्रा ने कहा कि दोनों आरा मिल के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रकिया शुरू कर दी गई है। छापामारी टीम में रोहित पंडित, वनरक्षी बमशंकर वर्मा, छोटू दास, बिनोद कुमार, रंजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.