वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली पर लदी बीस बोटा खैर पकड़ी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- रविवार रात वनकर्मियों ने खैर की बीस बोटा लकड़ी पकड़ी। इसे एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर ले जाते समय खैरीगढ़-बघौड़िया खड़ंजे पर पकड़ा गया। वनकर्मियों को देख ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार लोग इसे छोड़कर भाग गए। दुधवा टाइगर रिजर्व बेलरायां रेंजर राकेश तिवारी ने बताया कि रविवार रात वन दारोगा गरीबा लाल, वन रक्षक नंदराम, वन्यजीव रक्षक शैलेंद्र निषाद, अनिल कुमार, दिनेश वर्मा और सतवीर यादव को गश्त के दौरान खैरीगढ़ पेट्रोल पंप के आगे बघौड़िया जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर करीब साढ़े बारह बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली जाती दिखी। शक की वजह से उसको रोकने का इशारा करने पर ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी। इस पर उसका पीछा करने पर थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार सभी लोग इसे लकड़ी सहित छोड़कर कर भाग गए। इस ट्रैक्टर को बीस बोटा खैर की लकड़ी लदी ट्राली सहित सीज कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.