पिथौरागढ़, मार्च 30 -- पिथौरागढ़। डुंगरा के कुजगाड क्षेत्र पहुंचकर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र में गुलदार की दशहत को लेकर लोगों को जागरुक किया। सोमवार को कुजगाड़ पहुंचकर रेंजर दिनेश जोशी व वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र में ग्रामीणों ने वार्ता कर उन्हें गुलदार की प्रवृत्ति के बारे में बताया। रेंजर जोशी ने कहा कि लगातार लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जागरुक करने का काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...