चंदौली, अप्रैल 16 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी रेंज अंतर्गत हरियाबांध बीट के भैसोड़़ा कंपार्टमेंट संख्या-18 स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात अवैध बोरिंग की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का प्रयास के मामले में ग्राम प्रधान सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध वनविभाग ने चकरघट्टा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। भैसोड़़ा कंपार्टमेंट संख्या-18 स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात वन विभाग को सूचना मिली थी कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से बोरिंग कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही विभागीय टीम भूमि का जांच पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंची। टीम को बोरिंग स्थल के पास पहुंचते ही ग्राम पंचायत चमेरबांध के ग्राम प्रधान अनिरुद्ध कुमार यादव पुत्र बाबूलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.