पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- थल। नगर के नायल सपोली में वन विभाग की ओर से वनाग्नि जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को जंगल को आग से बचाने को जागरूक किया। साथ ही वन्यजीव के महत्व के बारे में बताया, कर्मियों ने ग्रामीणों से अग्नि काल के दौरान वन विभाग की मदद करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...