पीलीभीत, फरवरी 25 -- जहानाबाद। जहानाबाद शाही मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास खेत में स्विमिंग पूल बनाने के लिए रास्ते में बाधक बने सरकारी जामुन का पेड़ बिना अनुमति के काट दिया गया। वन विभाग ने पिता पुत्र पर मुकदमा पंजीकृत किया है। डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया की खेत स्वामी जहानाबाद निवासी कमालुद्दीन तथा उसके पुत्र पर पेड़ काटे जाने की वन विभाग की धाराओं में केस पंजीकृत किया है। काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...