वन विभाग को 75 प्रशिक्षित फॉरेस्ट गार्ड मिले
हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखण्ड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी (एफटीआई) हल्द्वानी में 75 वन आरक्षियों (फॉरेस्ट गार्ड) का छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद ये सभी फॉरेस्ट गार्ड अपने-अपने कार्यक्षेत्र (रेंज) में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में जुट जाएंगे। वहीं फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) रंजन कुमार मिश्र ने फॉरेस्ट गार्ड्स की परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड्स को वन विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि वनों और वन्यजीवों को बचाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। कार्यक्रम में अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेन्द्र मेहरा, एफटीआई निदेशक संजीव चत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.