आरा, फरवरी 26 -- -डीएम ने पहले चरण में 53 एकड़ भूमि का प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेजा -राजस्व विभाग की ओर से वन विभाग भारत सरकार, रांची को ट्रांसफर की जायेगी भूमि -जिले की गंगा और सोन नदियों के किनारे समेत विभिन्न अंचलों में खोजी गई भूमि -सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गईं सड़क परियोजनाओं के किनारे की जमीन के बदले दी गई भूमि आरा, हमारे संवाददाता। जिला प्रशासन वन विभाग को 72 एकड़ सरकारी भूमि देगा। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से पहले चरण में 53 एकड़ भूमि का प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेजा गया है। अन्य भूमि की तलाश सीओ के माध्यम से कराई जा रही है। डीएम के प्रस्ताव के आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से वन विभाग भारत सरकार, रांची को यह भूमि ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद वन विभाग इस भूमि को अपने कब्जे में लेकर अधिग्रहण कर लेगा। साथ...