रामगढ़, जून 24 -- मांडू।निज प्रतिनिधि वन संरक्षण एवं पर्यावरणीय गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में मांडू वन परिसर को बुधवार को नई सौगात मिली। वन क्षेत्र पदाधिकारी के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन के दौर में वन संरक्षण की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। जंगल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और जैव विविधता के आधार हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण से वन विभाग के कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा वन संरक्षण, पौधरोपण और जागरूकता ...