बरेली, दिसम्बर 26 -- ‎बरेली। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने वन विभाग में लंबे समय से अस्थाई तौर पर सेवा दे रहे दैनिक भोगी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। वर्षों से अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे वन विभाग के 18 दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी और माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह एवं डीएफओ दीक्षा भंडारी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। नियमित किए गए कर्मचारियों को वन विभाग में माली, अर्दली, ट्रैक्टर क्लीनर एवं क्षेत्र सहायक जैसे पदों पर स्थायी नियुक्ति दी गई है। लं...