नवादा, जनवरी 22 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह प्रखंड क्षेत्र के सम्हरीगढ़ पंचायत की जलालपुर गांव के बधार में 43 नीलगाय को मार गिराया गया है। इसके लिए वन विभाग की टीम दूसरे दिन मंगलवार को भी शूटर के साथ बधार में घूमती रही। सोमवार को 16 नीलगाय को मारा गया था। जबकि मंगलवार को 27 नीलगाय को शूटरों ने मार गिराया। नीलगाय द्वारा लगातार फसलों को रौंदने से परेशान किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। जिसके बाद मुखिया कंजु कुमारी ने जिला पंचायत राज विभाग को सूचित कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की थी। जिसके बाद नीलगाय को भगाने अथवा मार गिराने के लिए वन विभाग की टीम की देखरेख में शूटर को लगाया गया। जिसके बाद 43 नीलगाय को मार गिराया गया।जिसके बाद किसान राहत महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से नीलगाय की झुंड गांव के आसपास के खेतों में उत्पात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.