सीतापुर, मई 9 -- लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव नेवादा स्थित शारदा पौधशाला द्वितीय में नया गांव नेवादा निवासी दैनिक श्रमिक रामस्वरूप शनिवार को काम के बाद आराम कर रहे थे। तभी सांप ने काट लिया। इस दौरान रामस्वरूप ने सांप को पकड़ कर फेंक दिया। मौके पर मौजूद वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। वन दरोगा ने बताया कि सांप ने श्रमिक को काट लिया है। उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...