बिजनौर, फरवरी 9 -- किरतपुर। क्षेत्र के गांव बुडगरी में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाएं गए पिंजरे में आखिरकार गुलदार कैद हो गया। पिछले चार-पांच दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव बुडगरी में ग्रामीण पिछले कई दिनों से गांव के आसपास गुलदार को देख रहे थे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाकर गौशाला के पास लगाया था, जिसमें चारे के रूप में एक बकरी बांधी गई थी। बीती रात करीब साढ़े आठ बजे गुलदार बकरी को अपना शिकार बनाने के लिए पिंजरे में घुसा और पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन दरोगा विकास कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ लिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.