गिरडीह, मई 7 -- गावां। गावां वन विभाग की टीम बुधवार को किशनपुर में वन भूमि पर बन एक घर को हटाने के लिए पहुंची। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले अतिक्रमण किए गए व्यक्ति द्वारा घर को तोड़ दिया गया था। वन विभाग के द्वारा 4 मई को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को वन विभाग की टीम गावां पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची तो, उससे पहले अतिक्रमण हटा दिया गया था। बाद में टीम के द्वारा उक्त स्थान की मापी कर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। मामले में रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि जहां भी वन विभाग की जमीन का अतिक्रमण किया गया है उसे शीघ्र ही हटाया जाएगा। जिनके द्वारा भी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है नोटिस मिलते ही अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा जबरन वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किसी भी ...