चतरा, मई 4 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के चरका कला सुरक्षित वन विभाग के जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने वाले दो ग्रामीणों को वन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम ने बताया कि वन विभाग के चरका कला सुरक्षित वन भूमि पर कुछ ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से मकान बनाने का काम कर रहे हैं इसी सूचना पर वन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र के डुमरवार गांव निवासी काली भुईयां के पुत्र छोटू भुईयां एवं प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका कला गांव निवासी स्वर्गीय बालकिशन भुईयां के पुत्र कृष्णा भुईयां को गिरफ्तार किया गया है और दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 /2026 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया ...