सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में पेड़ स्वामी की मदद से लकड़ी ठेकेदारों ने शीशम, नीम जैसे 11 पेड़ों को अवैध रूप से काट कर गायब कर दिया। पता चलने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। वन विभाग के चौकीदार ने पेड़ मालिक व दो ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिश्रिख के रामबाग निवासी वन विभाग के चौकीदार विजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गौरिया और परसदा बीट के प्रभारी हैं। 15 फरवरी को वह अपने साथी कर्मी नीरज कुमार के साथ क्षेत्र गश्त पर थे। तभी पता चला कि मछरेहटा क्षेत्र के चितरेहटा गांव में पांच शीशम, तीन नीम व गूलर, जामुन व अर्जुन का एक-एक पेड़ अवैध रूप से काट कर उसकी लकड़ी गायब कर दी गई है। वह मौके पर पहुंचे तो ताजे कटे हुए पेड़ के ठूंठ मौके पर मिले। बताया कि जांच करने पर...