जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर, मानगो और चाकुलिया में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए कई पार्क आज बदहाली की मार झेल रहे हैं। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए बनाए गए इन पार्कों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। रखरखाव के अभाव में झूले टूट चुके हैं, स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं और परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। कई पार्कों के पाथवे भी जर्जर हो चुके हैं, जिससे लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। शहर के घोड़ाबांधा थीम पार्क, डियर पार्क, मानगो का नेचर पार्क और पृथ्वी उद्यान पार्क की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पार्क परिसर में शराब की खाली बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिलने से लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। शाम होते ही कई पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाते हैं。

पार्कों की स्थिति चाकुलिया के चिल्ड्रन पार्क, नाना-नानी पार्क और नेताजी सुभाष...