आरा, दिसम्बर 15 -- आरा। सहार प्रखंड के कुरमुरी में वन विभाग के अनुमति के बिना हरे-भरे पेड़ों की कटाई करने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कुरमुरी में हरे-भरे पेड़ों की कटाई करायी जा रही है। इसमें कई कीमती पेड़ भी शामिल है। इसके अलावा नियमों की अनदेखी कर मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से काम नहीं लिया जा रहा है। मजदूरों के बदले जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मनरेगा योजना के नियमों का पालन नहीं करने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे मजदूरों में रोष है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग और मनरेगा के योजना पदाधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि पेड़ कटाई और जेसीबी से मनरेगा का काम कराने ...