रायबरेली, अगस्त 22 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बीते गुरुवार देर शाम रोहनियां ब्लॉक के मदारीपुर गांव के पास अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी से लदी एक पिकअप लोडर को पकड़ लिया गया। इसके बाद उक्त वाहन के खिलाफ टीम ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। वन अधिकारी अभिषेक यादव का कहना है कि वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...