बिजनौर, अक्टूबर 3 -- वन प्रभाग, नजीबाबाद और कालागढ़ वन प्रभाग द्वारा कालागढ़ और नजीबाबाद वन प्रभाग के संवेदनशील इलाकों में संयुक्त गश्त की गई। गश्त का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी, नजीबाबाद अभिनव राज और प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ तरुण एस द्वारा किया गया। गश्त में प्रशिक्षु अधिकारी जय सिंह कुशवाहा और आशुतोष गुप्ता, उप प्रभागीय वनाधिकारी नजीबाबाद अंशुमान मित्तल, दोनों प्रभागों के रेंज अधिकारी और लगभग 70 फील्ड स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा कालागढ़ के पाखरो बीट, बढ़ापुर रेंज के बढ़ापुर कस्बे एवं साहुवाला रेंज के मदपुरी और भोगपुर गांव में फ्लैग मार्च किया गया और लोगों से वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों राज्यों के के वन विभाग के अधिकारियों और स्टाफ बीच सूचनाएं और संसाधन साझा भी किय...