बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- राजगीर, निज संवाददाता। वन विभाग के पटना प्रक्षेत्र के मुख्य वन संरक्षण डॉ. गोपाल सिंह, वन संरक्षण एस सुधाकर ने शनिवार को राजगीर का दौरा किया। जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम व प्रभागीय वन पदाधिकारी राजकुमार एम के साथ उन्होंने राजगीर के इको-टूरिज्म स्थलों का निरीक्षण किया। विभिन्न स्थानों पर तैनात ग्राउंड स्टाफ से बात कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। डॉ. सिंह ने कहा कि राजगीर का इको-टूरिज्म हब के रूप में पहचान मिली है। इसका वास्तविक श्रेय कार्य क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मियों का जाता है। ये दिन-रात जमीन पर रहकर निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सफारी के निदेशक व डीएफओ के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। कहा कि सशक्त टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन के कारण ही आज राजगीर ...