वन विभाग की रीढ़ हैं वनरक्षी : निदेशक
रांची, जुलाई 6 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। वनरक्षियों को वन विभाग की रीढ़ बताते हुए भारतीय वानिकी अनुसंधान और वन उत्पादकता संस्थान, रांची के निदेशक डॉ. अमित पाण्डेय ने कहा कि बदलती पर्यावरणीय चुनौतियों और तकनीकी दौर में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनका कुशल और सजग होना जरूरी है। वह सोमवार को नगड़ी के लालगुटवा स्थित संस्थान में वनरक्षियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण का उद्देश्य वनरक्षियों के कौशल विकास, शारीरिक दक्षता और तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ करना है। डॉ. योगेश्वर मिश्रा ने संस्थान में चल रहे शोध कार्यों की जानकारी दी। वन प्रशिक्षण संस्थान, महिलौंग के प्रशिक्षण प्रभारी सुनील कुमार ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण का लाभ अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Vikasn...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.