वन विभाग की पहल से बचा 35 वर्ष पुराना बरगद, पुनः किया स्थापित
बुलंदशहर, जून 13 -- तेज आंधी-तूफान में जड़ों सहित आंशिक रूप से उखड़ गए लगभग 35 वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष को वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर पुनर्जीवित कर दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहित चौधरी के निर्देशन में टीम ने मशीनरी की सहायता से वृक्ष को सावधानीपूर्वक पुनः स्थापित कर मजबूत सहारा संरचना तैयार की। वनस्पति विशेषज्ञ बृजेश कुमार के तकनीकी मार्गदर्शन में वृक्ष की जड़ों एवं तने का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार उचित देखभाल से वृक्ष के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। यह भी पढ़ें- प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, लगाया पौधा यह भी पढ़ें- प्रमुख सचिव व पीसीसीएफ ने किया कटहा प्लांटेशन साइट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.