वन विभाग की टीम से मारपीट का आरोप
कानपुर, जून 12 -- सरसौल। महाराजपुर में हरा पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ ठेकेदार व उसके साथियों ने अभद्रता व मारपीट की। घटना अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम गाड़ी समेत लकड़ी जब्त कर साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। महाराजपुर के खत्रिनखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह जामुन का पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर के साथ वन रक्षक व दो वनकर्मी थे। वन कर्मी संजय कुमार का आरोप है कि ठेकेदार व उसके साथियों ने हरा पेड़ काटे जाने की बात पर अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट भी की। वन विभाग कर्मियों के रजिस्टर फेंक दिए और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। वन कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.