गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- बरौली। प्रखण्ड के रामपुर पंचायत स्थित भागर जलाशय का निरीक्षण वन विभाग की टीम ने शनिवार को किया। मौके पर मौजूद मछुआरों को कई दिशा निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने अंडे वाली मछलियों को बचाने व छोटी मछलियों के विकास के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी। मच्छरदानी से मछली नहीं मारने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...