बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। एनएचएआई और वन विभाग के बीच मारपीट प्रकरण में वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। तीन सदस्यीय टीम ने एनएचएआई के अधिकारियों और घटना के दौरान मौजूद वनकर्मियों के बयान दर्ज किए। ग्राम प्रधान से बातचीत की। वहीं थाना कोतवाली शहर पुलिस ने भी वन विभाग के कर्मचारियों के बयान लिए। कुछ दिन पहले एनएचएआई और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद को लेकर वन संरक्षक मुरादाबाद ने जांच टीम का गठन किया था। डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि जांच टीम में डीएफओ रामपुर प्रणव जैन, डीएफओ संभल प्रीति यादव और मुरादाबाद एसडीओ संजीव कुमार जौहरी ने गुरुवार को घटनास्थल पर जांच की। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर मौके पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारियों और वनकर्मियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए। टीम ने दोनों पक्षो...