वन विभाग की टीम ने पौड़ी के बणासी में डाला डेरा
देहरादून, जून 28 -- पौड़ी। नैनीडांडा के बणासी में गुलदार के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। शनिवार को यहां घास काटने गयी महिला को गुलदार ने मार डाला था। इसके बाद से ही यहां गुलदार की दहशत है। वहीं हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए यहां वन विभाग ने पिंजरे लगा दिए है। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि यदि गुलदार पिंजरे में कैद नहीं होता तो उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैनात की जाएगी। गुलदार के हमले के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है। यह भी पढ़ें- नैनीडांडा में गुलदार ने महिला को मार डाला कहा है कि गुलदार के दिन में ही हमलावर होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.