वन विभाग की टीम ने पकड़ा दो सांप, हड़कंप
भदोही, मार्च 20 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित एक आफसेट प्रिंटर्स दुकान के पास से वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो विषैले सांप को पकड़ लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घंटों मशक्कत कर दोनों सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बताया जाता है कि अशोक सिंह के दुकान में सांप फुंफकारने की आवाज सुनाई दी। सांप होने की आशंका होते ही तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही रेंजर ज्ञानपुर सुरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में स्थल पर पहुंची टीम ने कड़ी मेंहनत के बाद दोनों सांप को पकड़ लिया। वन विभाग टीम ने बताया कि एक कोबरा है तो दूसरा सांप चितर है। दोनों ही विषाक्त हैं और पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। दोनों सांप पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.