चाईबासा, मार्च 18 -- चाईबासा। वन विभाग की टीम ने टोन्टो प्रखंड के नीमडीह क्षेत्र से एक हाथी को सुरक्षित निकाल कर जंगल के रास्ते जंगल में भेज दिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विभाग की जानकारी के अनुसार एक हाथी के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित रूप से गांव से बाहर निकाल कर जंगल का रास्ता दिखाया।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हाटगम्हरिया से भी अतिरिक्त क्यूआरटी टीम को बुलाया गया तथा संयुक्त गश्ती की गई। वन विभाग की तत्परता से हाथी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।वन विभाग द्वारा रात भर गश्ती की गई। हाथी के अचानक दिशा बदलने की संभावना को देखते हुए बिंगटोपान, कुदाहातु, र...