मुजफ्फर नगर, जून 4 -- सिखेड़ा/ जानसठ गांव नंगला कबीर में मंगलवार की रात्रि को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को आम के बाग तथा जंगल में काफी तलाश किया। इसके बावजूद तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका। जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।गांव नंगला कबीर में मोघपुर वाले रास्ते पर आम के बाग में ठेकेदार हाशिम ने सोमवार की रात्रि को बाग में तेंदुए को बैठे हुए देखा। इसके अलावा ग्रामीण धीरेंद्र पुत्र नैनसिंह ने भी मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की तस्वीरें देखी थी। धीरेंद्र का मकान गांव के बाहरी छोर पर जंगल की ओर है। मंगलवार को तेंदुए की ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के दरोगा सुनील कुमार को दी थी। वन विभाग की टीम को जंगल में तेंदुए के पदचिह्न भी मिले थे। मंगलवार की रात में वन विभाग की टीम ने ग्रामीण राजू, ...