वन विभाग की टीम ने करीब पाचं लाख रुपए के अवैध लकड़ी किया जब्त
सिमडेगा, जून 29 -- बानो, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह तीलिंगबेड़ा जंगल के बीच एक ट्रक से करीब पांच लाख रुपए के सखुआ का बोटा लदा ट्रक जब्त किया है। वनपाल मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि तीलिंगबेड़ा जंगल के रास्ते अवैध सखुआ लकड़ी लदा एक ट्रक पार होने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल एक टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल के बीच छापेमारी की। इस दौरान ट्रक को सखुआ का बोटा लदा हुआ पकड़ा गया। ट्रक को जब्त कर बानो वन विभाग कार्यालय लाया गया है। यह भी पढ़ें- लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, 56 हजार जुर्माना प्रभारी वनपाल मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल जब्त लकड़ी के बोटों की गिनती जिसके आधार पर करीब पांच लाख रुपए मुल्य के लकड़ीजब्त किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.