वन विभाग की टीम ने कटखने बंदर को किया रेस्क्यू
बांका, मई 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के महोता गांव में पिछले एक पखवाड़े से कटखने बंदर के आतंक से भयभीत ग्रामीणों को सोमवार को राहत मिली जब वन विभाग की टीम ने बंदर को रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के झुंड का एक बंदर विगत एक पखवाड़े से भीखनपुर पंचायत के महोता गांव में काफी आतंक मचा रहा था। गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। इनमें से कई लोगों को भागलपुर में इलाज कराना पड़ा। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम सोमवार को गांव पहुंची तथा कटखने बंदर को रेस्क्यू किया। बंदर के पकड़े जाने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.