गिरडीह, फरवरी 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव में वन विभाग की टीम ने गुरुवार को छापामारी करते हुए अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। छापामारी के क्रम में टीम ने मिल परिसर में रखी मशीन को जेसीबी से उखाड़ लिया। टीम ने परिसर में रखी लकड़ियां सहित तीन बाइक और एक पिकअप वैन को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलाटांड़ गांव में अवैध रुप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गिरिडीह वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने बेलाटांड़ गांव में संचालित आरा मिल में छापामारी की। टीम ने परिसर में रखे कटहल, पीपल, बरगद, आम सहित विभिन्न प्रकार की लकड़ियों को जब्त करके गांडेय वन विभा...