फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने जहानगंज थाना क्षेत्र के भडौसा में कदीर अहमद की आरा मशीन पर छापा मारा। यहां एक लकड़ी ठेकेदार के द्वारा हरे पेड़ों को काटकर लाया गया था। जानकारी मिल रही है कि सड़क किनारे पेड़ों को काटा गया है। फिलहाल आरा मशीन को सीज कर दिया गया है और पेड़ों को कहां से काटकर लाया गया है इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार की कार्रवाई की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि आरा मशीन सीज की गई है लकड़ी को जब्त कर जांच की जा रही है कि लकड़ी कहां से लाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...