मिर्जापुर, मार्च 10 -- लालगंज। क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर करीब चार हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान तहसीलदार दीक्षा पांडेय और क्षेत्रीय वन अधिकारी के.के सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया और जमीन को खाली करा लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई। तेंदुआ खुर्द गांव में वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसे हटाने के लिए पहले भी विभाग की टीम ने प्रयास किया था। बीते तीन जनवरी को जब वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुं...