इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। बाइक ख्वाजा रोड पर फिशर वन में वर्षों से स्थित कथित मुहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की मजार के मामले का पटाक्षेप हो गया है। वन विभाग के मजिस्ट्रेट ने पक्षकार को बेदखली का आदेश दिया है। अब मजार हटाने की कार्यवाही हो सकती है। फिशर वन में बेहड़ वाली मजार स्थित है। इस मजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और हर साल यहां उर्स भी होता है। पिछले दिनों मजार के वन विभाग की जमीन में अवैध कब्जा करके बनाने की शिकायत शासन से की गई थी। शासन ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। यह भी पढ़ें- मस्जिद व मजार हटाने के नोटिस पर ग्रामीणों ने किया विरोध जिलाधिकारी ने वन विभाग व राजस्व विभाग को जांच सौंपी थी। राजस्व विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में मजार के वन विभाग की जमीन पर स्थित होना बताया था। इसके बाद इसकी सुनवाई...